{"_id":"69d4e0054c1a827a2c0d8307","slug":"video-north-western-railway-is-doubling-its-train-operating-capacity-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: उत्तर पश्चिम रेलवे अपनी रेल परिचालन क्षमता को कर रहा दोगुना: अमित सुदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: उत्तर पश्चिम रेलवे अपनी रेल परिचालन क्षमता को कर रहा दोगुना: अमित सुदर्शन
उत्तर पश्चिम रेलवे अपने ट्रेनों के रखरखाव अवसंरचना को मजबूत करके अपनी रेल परिचालन क्षमता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने का मिशन क्रियान्वित कर रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे अपनी रेल रखरखाव क्षमताओं के व्यापक विस्तार की योजना पर कार्य कर रहा है। रेल परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए रखरखाव क्षमता में वृद्धि महत्वपूर्ण है। वर्तमान में, ट्रेनों के रखरखाव के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 22 रेल पिट लाइनें हैं।
एक मिशन-आधारित दृष्टिकोण अपनाते हुए, उत्तर पश्चिम रेल ने अपने विभिन्न स्थानों पर रेल रखरखाव के लिए 20 नई रेल पिट लाइनों के निर्माण का कार्य शुरू किया है। इन नई रेल पिट लाइनों पर काम तेजी से चल रहा है और इन कार्यों के प्रगति की उच्च स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। इनमें मदार एक लाइन, उमरा दो लाइन, लालगढ़ चार लाइन, श्रीगंगानगर दो लाइन, हिसार दो लाइन, सूरतगढ़ दो लाइन, खातीपुरा चार लाइन, बाड़मेर एक लाइन और जैसलमेर में दो लाइनों का कार्य किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।