{"_id":"699d987f62d9ed8ec4091b05","slug":"video-operation-of-khatu-dham-bus-service-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: नारियल फोड़कर शुरू किया गया खाटू धाम बस सेवा का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: नारियल फोड़कर शुरू किया गया खाटू धाम बस सेवा का संचालन
खाटू मेले में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मंगलवार से विशेष बस सेवा शुरू की गई। नारनौल डिपो पर सुबह 9:15 बजे नारियल फोड़कर व प्रसाद वितरण करके बस सेवा का शुभारंभ किया गया। यात्रियों में भी खाटू मेले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बस सेवा के तहत बस का संचालन यात्री भार के अनुसार किया जा रहा है। प्रथम दिन शाम 5 बजे तक खाटू धाम के लिए कुल 10 बसों का संचालन किया गया। जिसमें करीब 400 श्रद्धालु खाटू धाम के लिए रवाना हुए। बस का संचालन 28 फरवरी तक किया जाएगा और 27 फरवरी को खाटू श्याम का मेला है। ऐसे में आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना है। गत वर्ष भी खाटू मेले के दौरान बस सेवा शुरू की गई थी और करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने सफर किया था। बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर मुख्य निरीक्षक सतीश कुमार व ब्रह्म प्रकाश, कार्य निरीक्षक करतार सिंह , बस स्टैंड इंचार्ज प्रीतम बागड़ी, ओमपाल,दीवान सिंह, सुरेंद्र वकील, कुलदीप भूपेंद्र, दिनेश, श्याम सुंदर, मनोज और अरुण सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।