Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Due to the negligence of the Municipal Council in Narnaul, heaps of garbage have accumulated in the old Mini Secretariat premises.
{"_id":"699d7389400aa2d4ea046247","slug":"video-due-to-the-negligence-of-the-municipal-council-in-narnaul-heaps-of-garbage-have-accumulated-in-the-old-mini-secretariat-premises-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में नगर परिषद की अनदेखी के चलते पुराने लघु सचिवालय परिसर में लगा कूड़े का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में नगर परिषद की अनदेखी के चलते पुराने लघु सचिवालय परिसर में लगा कूड़े का ढेर
शहर के पुराने लघु सचिवालय परिसर में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कई कई दिनों नप द्वारा कूड़ा उठान न होने के कारण यहां पर स्थिति काफी ज्यादा खराब हो जाती है। जबकि यहां पर स्थित कार्यालयों व कोर्ट में आने जाने वालों का तांता ही लगा रहता है। ऐसे में सरकारी कार्यालयों के बाहर ही ये हाल देखने को मिल रहा है तो बाकी शहर की दशा क्या ही होगी। इसका स्वत: ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
साल 2018 में नया लघु सचिवालय बनने के बाद वैसे तो अधिकतर सरकारी कार्यालय इसमें शिफ्ट कर दिए गए थे। इसके बावजूद पुराने लघु सचिवालय में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, निर्वाचन कार्यालय, वन स्टॉप सखी सेंटर व आबकारी एवं कराधान विभाग के अलावा कोर्ट में जाने का एक रास्ता भी यहीं से जाता है। ऐसे में प्रतिदिन यहां पर हजारों लोगों का आवागमन लगा ही रहता है। ऐसे में नप की अनदेखी के चलते यहां गंदगी जमा ही रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।