{"_id":"698dd19b31218e2bc504c362","slug":"video-organizing-nss-camp-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: एनएसएस शिविर के छठे दिन योग, उद्यमिता व सांस्कृतिक गतिविधियों पर रहा विशेष जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: एनएसएस शिविर के छठे दिन योग, उद्यमिता व सांस्कृतिक गतिविधियों पर रहा विशेष जोर
राजकीय महिला महाविद्यालय द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के छठे दिन वीरवार को विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः सत्र में योग एवं मेडिटेशन प्रशिक्षण से हुई, जिसमें स्वयंसेविकाओं को योगाभ्यास व ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास करवाया गया। साथ ही शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में योग की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके बाद “उद्यमिता में अवसर” विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता तथा लघु उद्योगों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं ने नारों के जरिए अपने कौशल को रोजगार के अवसरों में बदलने का संदेश दिया।
इसके उपरांत स्वयं सेविकाओंं को खालड़ा स्थित हनुमान मंदिर में धार्मिक यात्रा करवाई गई, जहां उन्हें नैतिक मूल्यों व भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अगले चरण में छात्राओं के लिए संगीत कार्यक्रम व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मननीत कौर, डॉ. सुनीता देवी व डॉ. वंदना कुमारी के मार्गदर्शन में किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।