{"_id":"698dc20ed5b6c9d54c0d3a29","slug":"video-mla-and-chairperson-laid-the-foundation-stone-for-new-pipeline-and-road-construction-work-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नानरौल: ढाणी कोजिंदा में नई पाइपलाइन और सड़क निर्माण कार्य का विधायक व चेयरपर्सन ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानरौल: ढाणी कोजिंदा में नई पाइपलाइन और सड़क निर्माण कार्य का विधायक व चेयरपर्सन ने किया शिलान्यास
शहर के विकास को नई गति देते हुए वार्ड नंबर 12 स्थित ढाणी कोजिंदा में जल निकासी के लिए पाइपलाइन और नई सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। पाइप लाइन पर 40.69 लाख और सड़क निर्माण पर 28.27 लाख रुपये खर्च होंगे।
इस विकास परियोजना का उद्घाटन मुख्य अतिथि नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव तथा नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी की अध्यक्षता में नारियल फोड़कर किया गया। इस परियोजना के तहत क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पानी निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। साथ ही आवागमन को सुगम बनाने के लिए पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह रोड न केवल ढाणी कोजिंदा बल्कि आसपास के क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण लिंक रोड के रूप में कार्य करेगी। नई पाइपलाइन से क्षेत्र के निवासियों को जलभराव और गंदगी की समस्या से स्थाई मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर डीएमसी रणबीर सिंह, नगर पार्षद सिकंदर कुमार, कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा, पालिका अभियंता सोहन सिंह, कनिष्ठ अभियंता रेणु व पवन रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने कहा कि शहर के हर वार्ड और ढाणी तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।