{"_id":"68613b9ad3eda50d6606cc98","slug":"video-organizing-state-level-boxing-competition-2025-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के नाम केवल एक कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के नाम केवल एक कांस्य पदक
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और जिले को केवल एक कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। गौरतलब है कि पंचकुला स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 जून तक किया गया। प्रतियोगिता में जिले से 8 महिला व 8 पुरुष खिलाड़ी सहित कुल 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग में हुए अलग-अलग मुकाबले में खिलाडी पहले मुकाबले में ही हार कर बाहर हो गए। जिले से केवल 70 किग्रा भार वर्ग में चंचल ने प्री क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए सेमिफाइनल में प्रवेश किया था। लेकिन सेमिफाइनल मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार प्री क्वार्टर फाइनल में चंचल का मुकाबला जींद की सुजाता से और क्वार्टर फाइनल में पलवल की वंशिका से हुआ था। दोनों मुकाबलों में चंचल ने जीत दर्ज की थी। सेमिफाइनल मुकाबले में चंचल ने बेहतर प्रदर्शन किया और रोमांचक मुकाबले में हिसार की तनुज से करीबी हार का सामना करना पड़ा। बॉक्सिंग कोच मोनिका लांबा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अनेक खिलाड़ी प्रथम बार प्रतियोगिता में भाग ले रहे थे। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में खिलाड़ियों की कमियों को दूर किया जाएगा ताकि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।