{"_id":"69abf6cae3b6ee33cd0f9156","slug":"video-patients-return-disappointed-from-doctors-strike-in-mahendragarh-confined-to-medicine-distribution-centres-only-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में चिकित्सकों की हड़ताल से निराश लौटे मरीज, केवल दवाएं वितरण केंद्र तक सीमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में चिकित्सकों की हड़ताल से निराश लौटे मरीज, केवल दवाएं वितरण केंद्र तक सीमित
शहर स्थित नागरिक अस्पताल में शनिवार को चिकित्सकों ने वर्क सस्पेंड रखा और उपचार की आस लेकर पहुंचे मरीजों को निराश लौटना पड़ा। अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई। शनिवार को केवल एक्स-रे सुविधा ही चालू रही जबकि अन्य किसी प्रकार की जांच की गई। वहीं, मरीजों को ओपीडी पर आते ही चिकित्सकों के हड़ताल की सूचना मिलते ही उनके चेहरे लटक गए। इसके अलावा अस्पताल में 120 मरीजों को दवाएं दी गई।
जानिये मरीजों की परेशानी....
गांव गोमला से यहां पर उपचार के लिए आया था। अब ओपीडी काउंटर पर चिकित्सकों की हड़ताल का पता चला। मुझे पांच दिन से बुखार व जुकाम है। अब निजी अस्पताल में दवा लेनी पड़ेगी। - शंकर, गोमला।
मुझे पेट संबंधी दिक्कत हो रही है और मैं बुचावास से आज इलाज के लिए आई थी। हड़ताल के कारण उपचार नहीं हो पाया है और अब सोमवार को अस्पताल में जांच करानी पड़ेगी। -रीना, बूचावास
मेरी बहन गर्भवती है और पेट शाम से हल्का दर्द हो रहा है। इसकी जांच कराने के लिए बास मोहल्ला से आई हूं। अब चिकित्सक न होने के कारण बिना उपचार के ही वापस लौटना पड़ रहा है। - दीपिका, महेंद्रगढ़ शहर
मुझे एक सप्ताह से बुखार और जुकाम हो रहा है। इससे काफी परेशानी हो रही है। अब कक्ष में गया तो चिकित्सक ही नहीं मिले। अब केवल दवा लेकर लौटना पड़ा। - कमल, मोहल्ला जवाहर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।