{"_id":"69ac04475b52004760050b58","slug":"video-a-young-man-who-went-to-a-rest-house-was-bitten-by-monkeys-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: रेस्ट हाउस गए युवक को बंदरों ने काटा, एसडीएम को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: रेस्ट हाउस गए युवक को बंदरों ने काटा, एसडीएम को दी शिकायत
महेंद्रगढ़ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास बंदरों का जमावड़ा रहता है। शुक्रवार शाम को किसी काम से दोस्त के साथ गए एक युवक पर बंदरों ने हमला कर दिया। इसमें बंदरों ने पैर व अन्य स्थानों पर काटकर युवक को घायल कर दिया।
शहर के मोहल्ला निमड़ी नीची निवासी ध्रुव मोदी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे वह अपने दोस्त के साथ पीडब्लूडी रेस्ट हाउस के पास किसी काम से गया था। दोनों ही दीवार के पास खड़े थे। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड आया और उन पर हमला कर दिया। इसमें दोनों अपना बचाव करने लगे तो बंदरों ने उसके पैर पर काट लिया और दो बंदरों ने उसकी कमर पर बैठकर नाखून आदि से खरोंच दिया। इसमें उन्हें पैर, कमर व हाथों पर घाव आए हैं। इस दौरान आसपास के दुकानदारों ने शोर मचाकर उनका बचाव किया। घायल ने बताया कि उन्होंने एसडीएम, डीसी व विधायक को बंदर पकड़वाने की लिखित शिकायत दी है। साथ ही नगर पालिका कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की मांग की ताकि लोग बंदरों के भय व आर्थिक नुकसान से बच सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।