{"_id":"67949bcdab04cc391b0cfc25","slug":"video-pistol-and-country-made-pistol-recovered-from-two-history-sheeters-in-narnaul-more-than-ten-cases-against-both","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नारनौल में दो हिस्ट्रीशीटर से पिस्टल व देसी कट्टा बरामद, दोनों पर दस से अधिक मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नारनौल में दो हिस्ट्रीशीटर से पिस्टल व देसी कट्टा बरामद, दोनों पर दस से अधिक मामले
नारनौल के लुजोता गांव के पास दो हिस्ट्रीशीटर को पुलिस पकड़ने में कामयाब हुई है। इसमें दोनों पर दस से अधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस ने दोनों के पास से दो अवैध हथियार भी बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में दो युवक बैठे हुए हैं, जो गांव शहबाजपुर लुजोता की तरफ से नांगल चौधरी की तरफ आएंगे। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
पुलिस ने सूचना मिलने के बाद नांगल चौधरी-निजामपुर रोड पर नाकाबंदी शुरू की। इसके कुछ देर बाद एक बोलेरो गाड़ी गांव लुजोता की तरफ से आती दिखाई दी। बोलेरो गाड़ी के चालक ने पुलिस टीम को देखकर अपनी गाड़ी को नाकाबंदी से करीब 50 मीटर पहले रोक लिया। इसके बाद बोलेरो गाड़ी को वापस मोड़ कर भागने की कोशिश करने लगे, पुलिस ने पकड़ कर गाड़ी चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रमेश उर्फ रम्मी लुजोता बताया। वहीं दूसरे व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विकास उर्फ लक्की नांगल नूनिया बताया। रमेश उर्फ रम्मी के पास देसी कट्टा व विकास उर्फ लक्की की तलाशी लेने पर एक पिस्टल मिला। उनसे पुलिस ने लाइसेंस व परमिट मांगा तो वह पेश नहीं कर सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।