{"_id":"680c9cf49c24b1e0b10402f6","slug":"video-ramkishan-became-the-deputy-chief-of-ateli-nagar-palika-in-narnaul-decision-taken-unanimously-2025-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में अटेली नगर पालिका के उपप्रधान बने रामकिशन, सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में अटेली नगर पालिका के उपप्रधान बने रामकिशन, सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
मंडी अटेली नगर पालिका के वाइस चेयरमैन का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया है। जिसमें वार्ड नंबर 12 के पार्षद रामकिशन को वाइस चेयरमैन मनोनीत किया गया। इस चुनाव को लेकर सभी 12 पार्षदों व चेयरमैन संजय गोयल ने एक साथ समर्थन किया।
बताया जाता है कि सभी पार्षदों ने वाइस चेयरमैन के चुनाव को लेकर अटेली की विधायक एवं केबिनेट मंत्री आरती सिंह राव से पहले ही मुलाकात करके सर्वसम्मति से मनोनीत करना का निर्णय ले लिया था।
चेयरमैन संजय गोयल ने यह बात भी साफ कर दी थी की सभी पार्षदों का फैसला है कि मंत्री आरती सिंह राव जिस पार्षद को आशीर्वाद देगी, उसी को सर्वसम्मति से वाइस चेयरमैन बनाया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को लेकर सभी पार्षद एक साथ सवा 10 बजे नगर पालिका कार्यालय में उपस्थित हो चुके थे।
साथ ही मंत्री आरती सिंह राव का पीए विकास यादव भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम एवं चुनाव अधिकारी रमित कुमार आने पर चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। लेकिन पार्षदों की एकता देखने पर केवल रामकिशन ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसको सर्वसम्मति से उपप्रधान मनोनीत किया गया। चुनाव प्रक्रिया को लेकर पुलिस प्रशासन भी सजग रहा। थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।