{"_id":"68515ed5ebfc460c980116ac","slug":"video-seven-consumers-filed-a-complaint-in-the-electricity-court-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: बिजली अदालत में सात उपभोक्ताओं ने दर्ज करवाई शिकायत, समाधान का मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: बिजली अदालत में सात उपभोक्ताओं ने दर्ज करवाई शिकायत, समाधान का मिला आश्वासन
सिंघाना रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय में 8वीं बिजली अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से कुल 7 उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज करवाई। नारनौल ग्रामीण क्षेत्र से 4, नारनौल शहरी क्षेत्र से 2 और सिहमा क्षेत्र से 1 उपभोक्ताओं ने शिकायत अधीक्षण अभियंता जोगेंद्र हुड्डा के समक्ष दर्ज करवाई। उपभोक्ताओं द्वारा ट्यूबवेल कनेक्शन, बिजली आपूर्ति और बिजली बिल को कम करवाने संबंधित शिकायतें दर्ज करवाई गई। गांव मंढ़ाणा से आए किसानों ने बताया कि उनके खेतों में ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए खंभे और बिजली तार तो खींच दिए गए हैं। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर और मीटर नहीं लगाए गए हैं। जिस कारण खेतों में सिंचाई और बिजाई के कार्य में परेशानी हो रही है। किसानों की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता जोगेंद्र हुड्डा ने बताया कि वर्क ऑर्डर फरवरी माह में जारी किया गया था और फरवरी से अगस्त माह तक 6 माह के दौरान ट्यूबवेल कनेक्शन का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान गांवों के हिसाब से खंभे लगाने, तार खिंचने और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं एक और शिकायत में उपभोक्ता ने बताया कि करीब 2 माह पहले उसके ट्यूबवेल कनेक्शन पर लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। जिसके बारे में कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। जिस पर अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर ठीक करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सतपाल जेई, प्रदीप सैनी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।