{"_id":"69b9344317f114d8ce084fe4","slug":"video-tender-issued-for-electricity-supply-in-medical-college-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: मेडिकल कॉलेज में बिजली सप्लाई के लिए टेंडर जारी, वन विभाग की एनओसी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: मेडिकल कॉलेज में बिजली सप्लाई के लिए टेंडर जारी, वन विभाग की एनओसी का इंतजार
कोरियावास मेडिकल कॉलेज के लिए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 132 केवी सब-स्टेशन नारनौल में 33 केवी की एक नई बे का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर बिजली विभाग की तरफ से टेंडर भी जारी किया जा चुका है। लेकिन वन विभाग की तरफ से एनओसी नहीं मिलने की वजह से कार्य बीच में अटका हुआ है। जब तक बिजली सप्लाई नहीं होगी तब तक मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा भी नहीं मिल सकेगी। इसके लिए बिजली निगम द्वारा डिपॉजिट एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है।
बिजली निगम द्वारा तैयार किए गए इस प्रस्ताव के अनुसार निर्माण कार्य पर करीब 3,16,640 रुपये की लागत आने का अनुमान लगाया गया है। यह कार्य मेडिकल कॉलेज को स्थायी और निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। बता दें कि 33 केवी बे एक सबस्टेशन में 33,000 वोल्ट की बिजली लाइनों को नियंत्रित करने वाला स्विचगियर पैनल है, जिसमें आम तौर पर वैक्यूम सर्किट ब्रेकर, बस-बार और आइसोलेटर होते हैं। यह 33केवी उप-पारेषण लाइनों और औद्योगिक/ग्रामीण वितरण में 30 किमी तक की दूरी के लिए प्रयुक्त मुख्य सुरक्षा उपकरण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।