{"_id":"689dbea0cc0cd9cff0008f56","slug":"video-tiranga-yatra-in-narnaul-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: लघु सचिवालय से महावीर चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा, शहरवासियों ने फुल बरसाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: लघु सचिवालय से महावीर चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा, शहरवासियों ने फुल बरसाकर किया स्वागत
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लघु सचिवालय से हर घर तिरंगा अभियान के तहत नारनौल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के नेतृत्व में निकाली गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी मौजूद थी। इस अवसर पर देशभक्ति का माहौल देखते ही बन रहा था। बच्चे, युवा, बुजुर्ग, सरकारी अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि हाथों में तिरंगा लिए पूरे जोश के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। हर चेहरे पर देश प्रेम की एक अनूठी चमक साफ झलक रही थी।
यह यात्रा लघु सचिवालय से शुरू होकर कोर्ट मोड़ महेंद्रगढ़ रोड से होते हुए शहर के प्रमुख जगह महावीर चौक पर पहुंची। पूरे रास्ते में शहरवासियों ने अपने घरों और दुकानों से फूल बरसाकर और तालियां बजाकर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा वापस आईटीआई मैदान में समाप्त हुई। इस दौरान पूरा शहर तिरंगे के रंगों से सराबोर दिखाई दिया।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि जन-जन का अभियान है। तिरंगा यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।