{"_id":"6981c31ffd035af6fc07586e","slug":"video-young-man-was-beaten-to-death-in-talot-village-of-narnaul-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल के तलोट गांव में युवक की पीट पीट कर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल के तलोट गांव में युवक की पीट पीट कर की हत्या
निजामपुर थाना क्षेत्र के गांव तलोट में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी मां को भी चोट लगी है जो गंभीर रूप से घायल है। घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की है। मृतक की पहचान तलोट निवासी हरिश के रूप में हुई है।
मृतक की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 फरवरी की रात वह अपने मकान के अंदर थी, वही उसका बेटा हरिश घर के सामने आग जलाकर बैठा था। इस दौरान बाहर झगड़े की आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर आई तो उसके बेटे हरीश को लाठी-डंडों से करीब 4 से 5 लोग पीट रहे थे।
विद्या देवी ने आरोप लगाया कि जब वह अपने बेटे को छुड़ाने लगी तो उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिस पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मां-बेटे दोनों को सरकारी अस्पताल नारनौल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हरिश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।