{"_id":"6a0f0a6914fd7edd73040e9d","slug":"video-drinking-water-crisis-in-baghot-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: बाघोत में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने जलघर पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: बाघोत में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने जलघर पर जताया रोष
उपमंडल के गांव बाघोत में पेयजल संकट को लेकर वीरवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव के जलघर परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और सरकार व जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से गांव में नहर का पानी नहीं पहुंच रहा, जिसके चलते पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब दस हजार की आबादी वाले गांव में पानी की सप्लाई पूरी तरह चरमराई हुई है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, पशुओं के लिए भी पानी का संकट गहरा गया है। गांव के जलघर में बने पानी के तालाब पूरी तरह सूखे पड़े हैं और नहर से आने वाली पाइपलाइन पिछले लगभग तीन वर्षों से बंद पड़ी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।