Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Entry for the NEET exam began amidst tight security in Bhiwani; the DSP and SHO inspected the centers.
{"_id":"6a379b2d131670790d041145","slug":"video-entry-for-the-neet-exam-began-amidst-tight-security-in-bhiwani-the-dsp-and-sho-inspected-the-centers-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा के लिए इंट्री शुरू , डीएसपी और एसएचओ ने किया केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा के लिए इंट्री शुरू , डीएसपी और एसएचओ ने किया केंद्रों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट को लेकर भिवानी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और नकल रहित संपन्न करवाने के लिए पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। रविवार को परीक्षा शुरू होने से पहले डीएसपी महेश कुमार और सिटी थाना प्रभारी (एसएचओ) जरनैल सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
डीएसपी महेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और परीक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, एसएचओ जरनैल सिंह ने भी केंद्रों के आसपास सुरक्षा घेरे को मजबूत करते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की गई है ताकि किसी भी तरह की भीड़ जमा न हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।