{"_id":"67f3c080e31336fa44092be9","slug":"video-hanamana-janamatasava-para-panapata-ma-eka-satha-lkha-lga-karaga-hanamana-calsa-2025-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हनुमान जन्मोत्सव पर पानीपत में एक साथ लाखों लोग करेंगे हनुमान चालीसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हनुमान जन्मोत्सव पर पानीपत में एक साथ लाखों लोग करेंगे हनुमान चालीसा
औद्योगिक नगरी में 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर एक साथ लाखों लोग हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इसके साथ विशाल शोभायात्रा में धर्म गुरु अपना संदेश देंगे। इस आयोजन का नाम भी धर्म महाकुंभ दिया है।
हनुमान जन्मोत्सव समिति की सोमवार को जिमखाना क्लब में बैठक में इसके आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। पूर्व सांसद संजय भाटिया विशेष रूप से पहुंचे। हनुमान जन्मोत्सव के संयोजक विकास गोयल ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा 12 अप्रैल को निकाली जाएगी। सेक्टर-12 से शुरू शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते ही पूर्बीयान घाटी स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचेगी। शाम को आठ बजे एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके बाद साथ आतिशबाजी की जाएगी। हनुमान का रथ 50 लोग खींचेंगे। दोनों तरफ 25-25 महिला व पुरुष एक जैसे परिधान में लगेंगे। पूर्व सांसद संजय भाटिया ने कहा कि पानीपत में हनुमान स्वरूप निकालने की पुरानी परंपरा है। बड़ी संख्या में हनुमान भक्त व्रत रखकर नियमों का पालन करते हैं और हनुमान का स्वरूप उठाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।