{"_id":"67b861aa9be7b43f5b0c2a9b","slug":"video-in-panipat-a-truck-crushed-a-mother-and-son-riding-a-motorcycle-both-died","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानीपत में ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे को कुचला, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पानीपत में ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे को कुचला, दोनों की मौत
जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने दिल्ली-पानीपत लेन पर एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मां बेटे के शव के लोथड़े 50 मीटर तक सड़क पर बिखर गए।
मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता की पहले मौत हो चुकी है। राहगीरों ने दोनों के शवों को चादर से ढका और इस हादसे की सूचना सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया और शवों की शिनाख्त कर इनके परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की धरपकड़ में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।