{"_id":"675ae195318b0c0c3302cc73","slug":"video-panapata-ma-thhana-brasana-para-aaugdhhata-na-thasara-aaugdhhata-para-calii-gal-chha-kara-nakal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानीपत में धान बरसाने पर आढ़ती ने दूसरे आढ़ती पर चलाई गोली, छू कर निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पानीपत में धान बरसाने पर आढ़ती ने दूसरे आढ़ती पर चलाई गोली, छू कर निकली
पानीपत के बाबरपुर मंडी में धान बरसाने पर दो आढ़तियों में विवाद हो गया। एक आढ़ती ने तैस में आकर दूसरे आढ़ती पर गोली चला दी। गोली आढ़ती की आई ब्रो को छू कर निकल गई। आरोपी ने आढ़ती पर पिस्तौल की बट से भी हमला किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी आढ़ती अपने घर चला गया। जहां से सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पीड़ित का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाबरपुर मंडी निवासी ओम प्रकाश मित्तल ने बताया कि वह पेशे से आढ़ती है। उसकी बाबरपुर मंडी में मित्तल ट्रेडिंग के नाम से 79 नंबर दुकान है। उसने अपनी दुकान के सामने आठ बोरी धान की सुखाई हुई थी। वह वीरवार दोपहर को अपनी दुकान पर बैठा था। तीन मजदूर उसकी दुकान के सामने लगभग साढ़े तीन बजे धान बरसा रहे थे। इसी वक्त यहां पर राजाखेड़ी निवासी बिजेंद्र आर्य आया। बिजेंद्र आर्य की दुकान नंबर 83 है। वह दुकान के ऊपर ही मकान बनाकर रहता है। धान बरसाने पर बिजेंद्र आर्य उसके साथ गाली गलौज करने लगा। उसने कहा कि वह अपनी दुकान के सामने धान बरसा रहा है। इसी बात से वह तैस में आ गया। पहले वह घर से बंदूक लेकर आया और गोली मारने की धमकी देने लगा। इस बंदूक से गोली नहीं चली तो वह घर से पिस्तौल लेकर आया । पहले उसकी आंख पर पिस्तौल के बट से हमला किया गया। फिर उस पर गोली चला दी। गोली उसकी आईब्रो को छू कर निकल गई। गोली की आवाज सुनकर सभी आढ़ती दुकानों से बाहर आ गए। आरोपी बिजेंद्र पिस्तौल लेकर अपने घर चला गया। आढ़तियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस व सीआईए वन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र को उसके घर से हिरासत में लिया। घायल ओमप्रकाश को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
15 दिन पहले भी एक आढ़ती को दिखाई पिस्तौल-
पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि बिजेंद्र आर्य दंबग किस्म का इंसान है। वह आढ़तियों को डराते धमकाता रहता है। आए दिन वह आढ़तियों से झगड़ा करता है । 15 दिन पहले भी उसने एक आढ़ती को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी।
अधिकारी के अनुसार
सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।