Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Patwaris and Kanungos on a two-day symbolic strike; mutation and land measurement work stalled, registration services affected.
{"_id":"6a86ec8039b9c8b6eb0b9108","slug":"video-patwaris-and-kanungos-on-a-two-day-symbolic-strike-mutation-and-land-measurement-work-stalled-registration-services-affected-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पटवारी और कानूनगो की दो दिन की सांकेतिक हड़ताल, इंतकाल और पैमाइश के काम ठप, रजिस्ट्री प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारी और कानूनगो की दो दिन की सांकेतिक हड़ताल, इंतकाल और पैमाइश के काम ठप, रजिस्ट्री प्रभावित
पानीपत। पटवारी और कानूनगो अपनी मांगों के लिए एसोसिएशन के आह्वान पर वीरवार को दो दिन की सांकेतिक हड़ताल पर चले गए। पानीपत समेत जिले की पांचों तहसील में पहले दिन रजिस्ट्री का कामकाज प्रभावित रहा। सामान्य दिनों की अपेक्षा आधी रजिस्ट्री हो पाई। वहीं इंतकाल और पैमाइश का काम पूरी तरह से ठप रहा।
पटवारी और कानूनगो ने नए पोर्टल की तकनीकी कमियों, डिजिटल क्रॉप सर्वे के अतिरिक्त बोझ और लंबित वेतन को लेकर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
जिला प्रधान प्रवीण रावल ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण कर्मचारी और जनता दोनों परेशान हैं। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा लागू नए सॉफ्टवेयर में ढेरों तकनीकी खामियां हैं। इसके कारण जमीनों के इंतकाल दर्ज करने में भारी दिक्कत आ रही है। इसके अलावा जमीन की पैमाइश के लिए आधुनिक मशीनें तो दे दी गईं, लेकिन कानूनगो को संचालन की ट्रेनिंग नहीं दी गई। कर्मचारियों का कहना है कि मूल राजस्व कार्य छोड़कर उन पर डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम जबरन मढ़ा जा रहा है। साथ ही, कई पटवारियों को महीनों से वेतन न मिलने से आर्थिक संकट गहरा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।