{"_id":"69da2ed4275af6a1f30b053c","slug":"video-problems-and-challenges-discussed-in-the-executive-meeting-of-haryana-province-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: लघु उद्योग भारती की हरियाणा प्रांत की कार्यकारिणी की बैठक में समस्या और चुनौतियों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: लघु उद्योग भारती की हरियाणा प्रांत की कार्यकारिणी की बैठक में समस्या और चुनौतियों पर की चर्चा
लघु उद्योग भारती हरियाणा प्रांत कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में शनिवार को किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में पश्चिमी एशिया में तनाव के बाद उद्योग पर पड़े असर पर मंथन किया।
लघु उद्योग भारती हरियाणा प्रांत के अध्यक्ष शुभ आदेश मित्तल, महासचिव मनोज रुंगटा, कोषाध्यक्ष रमन सलूजा व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अरुण बजाज हर विषय पर बारीकी से बात की। लघु उद्योग भारती जिला पानीपत के अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यकारिणी में लघु उद्योग से संबंधित विभिन्न समस्याओं और कठिनाइयों पर विस्तृत चर्चा की और इनके हर संभव समाधानों पर विमर्श किया गया ।
सुभ आदेश मित्तल अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में प्रदेश सकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी 15220 रुपये करने का स्वागत किया और साथ इथे लागू करने का उचित समय नहीं होना बताया। उन्होंने कहा कि उद्योग पहले ही महंगे कच्चे-माल, उर्जा संकट, बढ़ती लागत और घटती मांग की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में उन पर एक भार और लाद दिया गया है। उन्होंने सरकार से इसे लागू करने के लिए कुछ समय की मांग की है। इसके साथ न्यूनतम मजदूरी में व्याप्त विसंगतियों को भी दूर करने की मांग की। सरकार के प्रदूषण के लिए सीटीई और सीटीओ को अनिवार्य करके और इसकी अनुपालना न करने वालों को जिस प्रकार से आर्थिक रूप से दंडित किया है, इससे भी उद्योगों की चिंता बढ़ी है। इसे उद्योग के इस नीति के भली-भांती समझ लेने तक लागू नहीं किया जाएं। अस्थायी औद्योगिक क्षेत्रो को नियमित करने की मांग पर बैठक में चर्चा की । बल्लभगढ़ और फरीदाबाद में अपडेशन कामयाबी के साथ हो गया है। बाकी क्षेत्र में भी इसे शीघ्रता से किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।