Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Sanoli police are investigating the matter; villagers have demanded increased night patrols.
{"_id":"6a379b37a02b8ef1e800e19c","slug":"video-sanoli-police-are-investigating-the-matter-villagers-have-demanded-increased-night-patrols-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सनोली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी, ग्रामीणों ने की रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनोली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी, ग्रामीणों ने की रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत।*
पानीपत के सनोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नंगला आर गांव में चोरों का जबरदस्त आतंक देखने को मिला है। शातिर चोरों ने बीती रात गांव में धावा बोलते हुए करीब आधा दर्जन घरों के ताले चटकाए और नकदी सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले ग्रामीणों को कोई नशीली वस्तु सूंघाकर गहरी नींद में सुला दिया। इस नशीली चीज के असर से सुबह उठने पर कई महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें उल्टी और चक्कर आने की शिकायत है।
दुकान और घरों से नकदी व मोबाइल उड़ाए
रमेश और कर्मबीर ने बताया कि चोरों ने गांव में रहने वाली मनीषा की कॉस्मेटिक की दुकान और घर को निशाना बनाया। मनीषा ने बताया कि चोर सुबह करीब दो बजे के बाद घर में दाखिल हुए। सुबह जब उनकी आंख खुली तो दुकान के गल्ले में रखी 20 हजार रुपये की नकदी और तीन मोबाइल फोन गायब थे। इसके अलावा, ग्रामीण अंशुल राठी के घर से करीब 50 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन चोरी हो गए। वहीं, धन्ना सोलंकी के घर से भी एक मोबाइल फोन चोरी हुआ है। चोरों ने रणसिंह प्रजापत के घर का भी ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया।
नशीले पदार्थ के असर से बिगड़ी तबीयत*
इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़िता मनीषा ने बताया कि सुबह उठते ही उन्हें, उनके ससुर रामसिंह और बच्चों को लगातार उल्टियां और चक्कर आने शुरू हो गए। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने वारदात के दौरान किसी तीव्र नशीले स्प्रे या वस्तु का इस्तेमाल किया था।
पुलिस ने दिया जल्द खुलासे का आश्वासन
चोरी की सूचना मिलते ही सनोली थाना प्रभारी अजय टीम ने तुरंत नंगला आर गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार बढ़ती चोरियों से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।