{"_id":"68932792c8852a41ce00fecd","slug":"video-sports-minister-inspected-shivaji-stadium-2025-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: खेल मंत्री दिखे एक्शन मोड में, शिवाजी स्टेडियम का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: खेल मंत्री दिखे एक्शन मोड में, शिवाजी स्टेडियम का किया निरीक्षण
मिशन ओलंपिक 2036 में हरियाणा से ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हों और प्रदेश के सभी स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं की कमी ना हो, इसी को लेकर मंत्री गौरव गौतम लगातार स्टेडियम का निरीक्षण कर रहे हैं और खेल अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दे रहे हैं।
इसी के दृष्टिगत खेल मंत्री गौरव गौतम ने बुधवार को पानीपत के शिवाजी स्टेडियम का निरीक्षण किया और विभिन्न अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं से किसी भी तरह से वंचित न रखा जाए अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट तौर पर निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की साफ मंशा है कि हरियाणा को मेडल लाने में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो। निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री गौरव गौतम ने स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों से भी कोचिंग में सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। मंत्री गौरव गौतम ने कमियों को देख, खेल अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया किसी भी सूरत में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।