Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
VIDEO : Wrestler Sakshi Malik reached Panipat; 50 percent medals are brought by Haryanvis, youth should carry forward this tradition
{"_id":"67c8480355f0f61af10d065c","slug":"video-wrestler-sakshi-malik-reached-panipat-50-percent-medals-are-brought-by-haryanvis-youth-should-carry-forward-this-tradition","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानीपत में पहुंची पहलवान साक्षी मलिक; 50 प्रतिशत मेडल हरियाणवी लाते हैं, युवा इस परंपरा को आगे बढ़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पानीपत में पहुंची पहलवान साक्षी मलिक; 50 प्रतिशत मेडल हरियाणवी लाते हैं, युवा इस परंपरा को आगे बढ़ाएं
ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक बुधवार को पाइट कॉलेज में पहुंची। दो दिवसीय 19 वें वार्षिक एथलीट मीट के शुभारंभ पर बतौर मुख्यातिथि पहुंची। उनके साथ अर्जुन अवार्डी उनके पति सत्यव्रत कादियान भी मौजूद रहे।
साक्षी मलिक ने कहा कि ओलिंपिक में पचास प्रतिशत मेडल हरियाणवी लेकर आते हैं। हमें इस परंपरा को आगे बढ़ाए रखना है। यह काम युवा ही कर सकते हैं। उन्होंने खुद स्कूल टाइम में खेल प्रतियोगिता में भाग लेना शुरू कर दिया था। जिन बच्चों को खेलों में ही अपना करिअर बनाना है, उन्हें शुरू से ही अपने खेल पर फोकस करना चाहिए। अपने खान-पान पर ध्यान दें। अभ्यास करना न छोड़ें। अनुशासन में रहें। पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने कहा कि खेल हमें जिंदगी में आगे बढ़ना सिखाते हैं। हार और जीत मायने नहीं रखती, मायने रखता है आपका हौसला। एक बार जिस रास्ते पर चल पड़ें, मंजिल पर पहुंचकर ही रूकें। खेलों में करिअर की अपार संभावनाएं हैं।
हमारे खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। एथलीट मीट के शुभारंभ पर साक्षी मलिक ने मशाल जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर सचिव सुरेश तायल, बोर्ड सदस्य शुभम तायल, निदेशक डॉ. शक्ति कुमार, पाइट एनएफल स्कूल से प्रिंसिपल रेखा बजाज, स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. बजरंग राणा ने भी खिलाड़ियों को प्रेरित किया। डीन डॉ. बीबी शर्मा ने मंच संचालन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।