{"_id":"689c7ca5579ec2f7800e18a5","slug":"video-ahilyabai-holkar-death-anniversary-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: अहिल्याबाई होलकर के शासनकाल में प्रजा की भलाई रही सर्वोच्च प्राथमिकता: सतीश खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: अहिल्याबाई होलकर के शासनकाल में प्रजा की भलाई रही सर्वोच्च प्राथमिकता: सतीश खोला
परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के कार्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. खोला ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर राष्ट्र उनकी अद्वितीय प्रशासनिक क्षमता, न्यायप्रियता और जनकल्याण के प्रति उनकी निष्ठा को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। 31 मई 1795 को उनका देहावसान हुआ, परंतु उनके द्वारा स्थापित सुशासन की मिसाल आज भी प्रासंगिक है।
अहिल्याबाई होलकर ने 1767 से 1795 तक मालवा राज्य पर शासन किया। वे न केवल एक कुशल शासक थीं, बल्कि एक दूरदर्शी समाज सुधारक भी थीं। उनके शासनकाल में प्रजा की भलाई सर्वोच्च प्राथमिकता रही। उन्होंने कर व्यवस्था को सरल और न्यायसंगत बनाया, सिंचाई व्यवस्था का विस्तार किया, और व्यापार को प्रोत्साहन देने हेतु सुरक्षित मार्ग एवं सरायों का निर्माण कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।