{"_id":"68b68716c476b3ec6201b3dc","slug":"video-dharuhera-received-435-mm-of-rain-and-rewari-received-43-mm-of-rain-2025-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"धारूहेड़ा में 43.5 ओर रेवाड़ी में 43 एमएम हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारूहेड़ा में 43.5 ओर रेवाड़ी में 43 एमएम हुई बारिश
मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। धारूहेड़ा में 43.5 मिमी और रेवाड़ी में 43 मिमी वर्षा दर्ज की गई। तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं शहर की बदहाल निकासी व्यवस्था ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कुछ ही घंटों की बरसात ने दोनों शहरों को जलमग्न कर दिया।
सुबह से ही काले बादलों ने मौसम का रुख बदल दिया और थोड़ी देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई। वैसे बारिश कल रात से ही हो रही है। बाजारों, कॉलोनियों और निचले इलाकों में तो हालात और भी खराब रहे। जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है, जिससे थोड़ी-सी बारिश में भी सड़कें तालाब बन जाती हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।