{"_id":"69b0032d84f8fd9fca05c75e","slug":"video-discussion-on-preparations-for-the-mahapanchayat-to-be-held-in-pipli-on-march-23-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: 23 मार्च को पिपली में होने वाली महापंचायत की तैयारियों पर चर्चा, टैरिफ समझौते की प्रतियां भी जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: 23 मार्च को पिपली में होने वाली महापंचायत की तैयारियों पर चर्चा, टैरिफ समझौते की प्रतियां भी जलाई
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) जिला रेवाड़ी की मासिक बैठक मंगलवार को किसान भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान समय सिंह ने की। समय सिंह ने बताया कि यूनियन के उप प्रधान जगदीश गुर्जर का 5 मार्च को निधन हो गया था। बैठक के दौरान किसान भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके योगदान को याद किया गया।
इसके बाद गांव भोतवास निवासी आयुषी, जो पूर्व पार्षद अमित की पुत्री हैं, को भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की ओर से सम्मानित किया गया। आयुषी ने नेट परीक्षा में 99.9 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया स्तर पर 26वीं रैंक हासिल की है, जिस पर यूनियन पदाधिकारियों ने उसे बधाई दी। बैठक के दौरान मोदी और ट्रंप के बीच हुए टैरिफ समझौते का विरोध जताते हुए उसकी प्रतियां भी जलाई गईं। इसके साथ ही 23 मार्च को पिपली (कुरुक्षेत्र) में होने वाली महापंचायत को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। यूनियन पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि रेवाड़ी जिले से हजारों की संख्या में किसान, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग महापंचायत में भाग लेंगे।
इस अवसर पर राजेंद्र कुमार गेरा, बाबूलाल, वेद प्रकाश सुल्तानिया, राजकुमार, मनीषा यादव, सविता दहिया एडवोकेट, ओपी लोहाणा, हरफूल, शीशराम, वीरेंद्र खेड़ा, राजपाल गुरावड़ा, रोशन लाल दरोगा, खेमचंद ढाकिया, मनफूल नंबरदार, सुरेश रामगढ़ सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।