{"_id":"6a0f1d98d1b90ff860065222","slug":"video-fire-breaks-out-in-garbage-dump-in-bawal-industrial-area-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: बावल औद्योगिक क्षेत्र में कूड़े के ढेर में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: बावल औद्योगिक क्षेत्र में कूड़े के ढेर में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी के नजदीक पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। आग से आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया, जिससे वहां से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने कूड़े के ढेर से आग की लपटें और धुआं उठता देख तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
दमकल कर्मियों ने बताया कि मौके पर जगह-जगह गड्ढों में केमिकल जैसा पदार्थ डाला हुआ मिला है। ऐसे केमिकल से आग लगने और प्रदूषण फैलने का खतरा लगातार बना रहता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह केमिकल किसने और क्यों डाला।
दमकल विभाग के कर्मचारियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर ऐसे केमिकल फेंकने वालों की पहचान करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।