{"_id":"6a0ec5d16aa5b142020a0187","slug":"video-police-crack-down-on-encroachment-in-trans-yamuna-area-streets-cleared-amid-shopkeepers-protest-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रांस यमुना में अतिक्रमण पर पुलिस का बुलडोजर एक्शन, सड़कें कराईं खाली तो भड़के दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रांस यमुना में अतिक्रमण पर पुलिस का बुलडोजर एक्शन, सड़कें कराईं खाली तो भड़के दुकानदार
आगरा पुलिस आयुक्त के निर्देशन के बाद थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में जाम और अव्यवस्था से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। टेढ़ी बगिया के जलेसर रोड, हाथरस रोड और 100 फीट रोड पर सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटवाया गया। अभियान के दौरान ठेला-ठेली संचालकों और दुकानदारों ने विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस ने सख्ती और समझाइश दोनों के जरिए कार्रवाई जारी रखी।
कई स्थानों पर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर करीब 40 फीट तक सामान फैलाकर कब्जा कर रखा था, जिससे सड़क संकरी हो गई थी।आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे ठेलों और अवैध रूप से रखे सामान को हटवाया गया।
कार्रवाई के दौरान कुछ ठेला संचालकों और व्यापारियों ने विरोध जताते हुए पुलिस से बहस भी की। हालांकि पुलिस टीम ने लोगों को समझाते हुए राहगीरों की सुविधा के लिए है और अतिक्रमण के कारण आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बाद पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से अभियान पूरा कराया।
टेढ़ी बगिया चौकी इंचार्ज प्रवीण चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार जाम और दुर्घटनाओं की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी प्रतिदिन जारी रहेगी और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य किसी का रोजगार प्रभावित करना नहीं, बल्कि आम जनता को जाम की समस्या से राहत दिलाना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।