{"_id":"6a0ecbfca0ecfa48a6081872","slug":"video-kanpur-sp-workers-stopped-during-inflation-protest-march-towards-collectorate-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका, सोमदत्त प्लाजा पर नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका, सोमदत्त प्लाजा पर नोकझोंक
कानपुर में बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए परेड चौराहा से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने सोमदत्त प्लाजा के पास बैरिकेडिंग लगाकर जुलूस को आगे बढ़ने से रोक दिया।
पुलिस द्वारा रोके जाने पर सपा कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।
सपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।
स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया ताकि हालात सामान्य बने रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।