{"_id":"6a0ec5c81b8e5610140c084a","slug":"video-upsssc-lekhpal-main-exam-begins-at-13-centres-in-mathura-amid-tight-security-and-cctv-surveillance-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लेखपाल परीक्षा में सख्ती का पहरा... 13 केंद्रों पर शुरू हुई मुख्य परीक्षा, CCTV से हर कदम पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लेखपाल परीक्षा में सख्ती का पहरा... 13 केंद्रों पर शुरू हुई मुख्य परीक्षा, CCTV से हर कदम पर नजर
मथुरा। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा आज बृहस्पतिवार को जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शुरू हो गई जो दोपहर 12 बजे तक चलेगी। सुबह ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे। केंद्रों पर परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। इस परीक्षा में कुल 5,640 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारी पहले ही कर पूरी कर ली थीं। सुबह से दोपहर 1 बजे तक केंद्रों के आसपास की सभी फोटो स्टेट और साइबर कैफे की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।परीक्षा व्यवस्था के पर्यवेक्षण और नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) अमरेश कुमार को दी गई है।
परीक्षा में निगरानी के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं, जिसकी निगरानी कलेक्ट्रेट के नियंत्रण कक्ष से की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।