{"_id":"688a0d8e3c5185eb5d0f09bb","slug":"video-htet-exam-in-rewari-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: एचटेट परीक्षा का पहला दिन, 25 सेंटरों पर आयोजित हुआ एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: एचटेट परीक्षा का पहला दिन, 25 सेंटरों पर आयोजित हुआ एग्जाम
शहर और आसपास के गांवों में आज दोपहर बाद तीन बजे से पांच बजे तक पीजीटी की पात्रता परीक्षा शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुई। डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा लगातार परीक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखे हुए थे। दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके अलावा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के उड़न दस्तों ने भी जिला में परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
एचटेट की परीक्षा के लिए रेवाड़ी में 41 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिनमें से 25 परीक्षा केंद्रों पर आज दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक पीजीटी की परीक्षा ली गई। आज रेवाड़ी शहर और जिला के गांवों से सात हजार 444 परीक्षार्थी ने यह पेपर देना था, जिनमें से 90 प्रतिशत की हाजिरी सेंटरों पर दर्ज की गई। परीक्षा के लिए पुलिस सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया। परीक्षा केंद्रों के समीप पुलिस ने नाके लगाए हुए थे और किसी बाहरी व्यक्ति या वाहन को सेंटर के अंदर जाने नहीं दिया गया। सेंटर में केवल वही परीक्षार्थी अंदर गए, जिनके पास एचटेट का एडमिट कार्ड था। प्रवेश करते ही उनकी बायो मीट्रिक हाजिरी लगवाई गई। इसके बाद लड़के और लड़कियों की अलग- अलग टीमों ने प्रारंभिक जांच की। किसी परीक्षार्थी के पास जो भी सामान था, उसे बाहर रखवा लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।