{"_id":"679765a28e3eddb3400905d0","slug":"video-karatavaya-patha-para-harayanaeva-nataya-ka-thhama-maca-kara-lta-natayaganao-ka-haaa-savagata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कर्तव्य पथ पर हरियाणवी नृत्य की धूम मचा कर लौटी नृत्यांगनाओं का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कर्तव्य पथ पर हरियाणवी नृत्य की धूम मचा कर लौटी नृत्यांगनाओं का हुआ स्वागत
दिल्ली के कर्तव्य पथ हुई सांस्कृतिक परेड में हरियाणा की टीम में शामिल रेवाड़ी की नृत्यांगनाओं ने खासी धूम मचाई। हरियाणवी लोकनृत्य के रंग में रंगी लड़कियों ने अपने अनुभव साझा किए। क्षेत्र की प्रमुख सांस्कृतिक संस्था बंजारा की ये नृत्यांगनाएं गणतंत्र दिवस परेड में सांस्कृतिक एकता और समन्वय देख अभिभूत हुई।
बंजारा संस्था के सचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एक रिकॉर्ड बनाने वाली भारत विभिन्न लोक संस्कृति एवं परिधानों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देने वाली नृत्यांगनाओं में 11 रेवाड़ी तथा 4 गुरुग्राम से हैं। सभी लडकियां बंजारा सांस्कृतिक संस्था के निदेशक विजय भाटोटिया के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई। इन छात्राओं में मीरपुर विश्वविद्यालय में शिक्षा पा रही छात्राओं का दबदबा रहा। दिल्ली से लौटी छात्राओं का यावव सभा एवं बंजारा संस्था के पदाधिकारियों ने स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इनमें मुस्कान, मीना, चंचल, अंकिता, ज्योति, अंजली, शैली प्रवीण, नर्बदा, मुस्कान मेहरा, मानसी सैनी, रजनी रेवाड़ी जिले से तथा मीनाक्षी, साक्षी, आश्वना, मुस्कान कुमारी गुरुग्राम जिले से हैं। अधिकतर छात्राएं ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट कर रही हैं। सभी नृत्यांगनाओं की उपलब्धि पर यादव सभा के प्रधान रामबीर यादव, उनकी टीम के सदस्यों प्रो. आर एस यादव, जसवंत यादव, यशपाल यादव, बंजारा संस्था के खूबराम सैनी, सत्यप्रकाश सैनी समेत गोकुलचंद, रामसिंह, रविंद्र, सन्नी जैन आदि ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।