{"_id":"6888c7cd8e5428810b09b891","slug":"video-problems-related-to-family-id-were-resolved-in-the-camp-in-rewari-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में शिविर में फैमिली आईडी से जुड़ी समस्याओं का करवाया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में शिविर में फैमिली आईडी से जुड़ी समस्याओं का करवाया समाधान
रेवाड़ी में खरखड़ा गांव में सरपंच सुनीता यादव के नेतृत्व में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 500 ग्रामीणों ने भाग लिया और फैमिली आईडी से जुड़ी समस्याओं का समाधान करवाया तथा नई योजनाओं की जानकारी ली।
पीपीपी डाटा के अनुसार धारूहेड़ा क्षेत्र की जनसंख्या लगभग 35,000 है, जिसमें से बड़ी संख्या में नागरिक योजनाओं से लाभान्वित हो चुके हैं। यह सब कुछ डिजिटल पारदर्शिता और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का परिणाम है। इस मौके पर परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने कहा, हरियाणा सरकार की योजनाएं अब भाजपा सरकार की नीति ‘अंत्योदय’ को साकार कर रही हैं। हमारी कोशिश है कि हर व्यक्ति को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिले और किसी भी लाभार्थी को दर-दर की ठोकरें न खानी पड़ें। मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा में ई-गवर्नेंस और डिजिटल प्रशासन का नया युग प्रारंभ हो चुका है।
कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि विकास यादव, बीर सिंह खोला, जगदीश प्रधान, मोहनलाल यादव, शिव कुमार पंच, अनिल पंच, नरेंद्र यादव, महेंद्र, नरेंद्र, भोपाल, राम दीप, ज्योति पंच, अनीता पंच, शोभा पंच, सोमवती पंच समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।