{"_id":"67603ffe6925a5ac8f074a28","slug":"video-ravaugdha-ma-manaya-gaya-vajaya-thavasa-varaganao-ka-kaya-gaya-samamanata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रेवाड़ी में मनाया गया विजय दिवस, वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रेवाड़ी में मनाया गया विजय दिवस, वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित
भारतीय सेनाओं की अभूतपूर्व विजय विजय दिवस पर रेवाड़ी के सेक्टर-18 गढ़ी बोलनी रोड स्थित रेजांगला शहीद पार्क में पूर्व सैनिक रैली एवं शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के एक्स सर्विसमैन डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमैन रोहित चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे तो भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर कमांडेंट अशोक कुमार यादव 28वीएन आइटीबीपी जाटूसाना रेवाड़ी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने की।
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि आज का कार्यक्रम राजनीतिक नहीं बल्कि उन वीर शहीदों के नाम है जिन्होंने 1968 और 1971 की लड़ाई में दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है की सरकार अग्निवीर भर्ती योजना के बारे में एक बार फिर विचार करेगी। क्योंकि इससे सैनिको का मनोबल टूटा है। और रुके हुए वन रैंक वन पेंशन के रिव्यू को जल्द करावेगी। उन्होंने कहा कि आज बांग्लादेश में दृश्य भयाव्य है। सरकार को हिंदुओं की रक्षा के लिए वहां कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने अहीर रेजिमेंट के मुद्दे पर भी अपनी बात कही और कहा कि यह हमारी पुरानी मांग है सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।