{"_id":"676661323f025b2749050868","slug":"video-rewari-police-conducted-search-operation-in-slums-built-in-urban-area","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रेवाड़ी में पुलिस ने शहरी क्षेत्र में बनी झुग्गी झोपड़ी में चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रेवाड़ी में पुलिस ने शहरी क्षेत्र में बनी झुग्गी झोपड़ी में चलाया सर्च अभियान
रेवाड़ी में मॉडल थाना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर की अगुवाई में आज शहर में कंटेनर डिपो ओर कोनसीवास रोड स्थित झुग्गी-झोपडियों में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा डॉग स्क्वॉड को साथ लेकर संदिग्ध स्थानों पर जांच की गई। पुलिस टीम ने वहा पर बाहरी श्रमिकों की जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की व संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि बाहरी लोगों की पहचान के लिए अभियान चलाया गया था तथा आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल-112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।