Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Spirit of patriotism resonates at Independence Day celebrations in Rewari; Minister Rajesh Nagar hoists the Tricolour.
{"_id":"6a7fec9de2a3ea79840a7ada","slug":"video-spirit-of-patriotism-resonates-at-independence-day-celebrations-in-rewari-minister-rajesh-nagar-hoists-the-tricolour-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, मंत्री राजेश नागर ने फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, मंत्री राजेश नागर ने फहराया तिरंगा
आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस जिलेभर में हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। रेवाड़ी के अनाज मंडी परिसर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया। उन्होंने मार्च पास्ट का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली।
समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भारत की अनेकता में एकता और विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति की झलक दिखाई। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया।
परेड के दौरान टुकड़ियों ने शानदार कदमताल का प्रदर्शन किया। बैंड की धुन पर पीटी-डंबल शो ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।
वहीं, बावल उपमंडल में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार तथा कोसली उपमंडल में विधायक अनिल कुमार यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। दोनों स्थानों पर भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।