Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
VIDEO : Chief Minister Naib Saini reached Rohtak's Mastnath Math, spoke about Himani murder case...
{"_id":"67cc3bd5e5c5353d170fe04e","slug":"video-chief-minister-naib-saini-reached-rohtaks-mastnath-math-spoke-about-himani-murder-case","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रोहतक के मस्तनाथ मठ में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, हिमानी हत्याकांड को लेकर बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रोहतक के मस्तनाथ मठ में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, हिमानी हत्याकांड को लेकर बोले...
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 06:40 PM IST
Link Copied
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी हत्याकांड में पुलिस की जांच से असंतुष्ट हिमानी की मां सविता व भाई जतिन को भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने शनिवार को रोहतक पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलवाया। सीबीआई जांच की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, चिंता मत करो, दूध का दूध और पानी का पानी करेंगे।
मुख्यमंत्री को दी शिकायत में सविता ने कहा कि उसकी बेटी हिमानी वैश्य कालेज रोहतक की द्वितीय वर्ष लॉ की छात्रा थी। 28 फरवरी को उसकी हत्या कर शव सांपला के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने सचिन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, लेकिन वह पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है। क्योंकि उसकी बेटी की हत्या किसी बड़े षड़यंत्र के तहत की गई है। मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए। ताकि जो लोग उसकी बेटी की हत्या व हत्या की साजिश में शामिल हैं, उनको दंड मिल सके। उसके एक बेटे की 2011 में हत्या हो चुकी है। सविता ने कहा कि उसकी आर्थिक हालत भी कमजोर है। बेटा जतिन बेरोजगार है। उसे सरकारी नौकरी दी जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।