{"_id":"6954b9df8dce3a76160d1a3f","slug":"video-child-dies-due-to-water-burns-2025-12-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: इस्माईला में दर्दनाक हादसा, गर्म पानी से झुलसने से डेढ़ साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: इस्माईला में दर्दनाक हादसा, गर्म पानी से झुलसने से डेढ़ साल के मासूम की मौत
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:21 AM IST
सांपला खंड के गांव इस्माईला-11बी में गरम पानी से झुलसने से डेढ़ साल के मासूम की एक सप्ताह बाद मंगलवार को मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। पिता जॉनी ने आम लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों का ध्यान रखें। ऐसा हादसा किसी के साथ भी हो सकता है।
पानी का कारोबार करने वाले इस्माईल-11 बी निवासी जॉनी ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़े बेटे आरव की उम्र तीन साल तो छोटे बेटे वंश की उम्र डेढ़ साल है। एक सप्ताह पहले मंगलवार को उसकी पत्नी ने उपलों से नहाने के लिए गरम पानी किया था। पत्नी ने गरम पानी को टब में डालकर बाथरूम में रख दिया। तीन माह पहले चलना सीखने वाले छोटे बेटे वंश की चीख सुनाई दी। पत्नी भागकर आई तो वंश टब के अंदर मिला और गरम पानी से गर्दन तक झुलस चुका था। तुरंत उसे पीजीआई में लाया गया जहां उपचार के दौरान एक सप्ताह बाद सोमवार रात को मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।