{"_id":"69ccbb92cbed54b38c00bb39","slug":"video-dc-welcomes-students-at-the-start-of-academic-session-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर उपायुक्त ने नव प्रवेश विद्यार्थियों को माला पहनाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर उपायुक्त ने नव प्रवेश विद्यार्थियों को माला पहनाकर किया स्वागत
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:00 PM IST
Link Copied
मॉडल टाउन पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता ने विद्यार्थियों को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने अभिभावकों को पीटीएम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रवेश उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह भविष्य की पहली सीढ़ी है। शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज और देश का विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले स्तर में रही गलतियों को सुधार कर अगली कक्षा की तैयारी करें। उपायुक्त ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मालिक, एफएलएन समन्वयक रुपांशी हुड्डा, जिला गणित विशेषज्ञ दीपक अरोड़ा, प्राचार्य मीता कंसल, शिक्षक, अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे। विद्यालय में नए सत्र के शुभारंभ पर पहली कक्षा से 12वीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।