{"_id":"69e211313006a0b6f509af73","slug":"video-government-neglecting-firefighters-sonu-hooda-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अग्निशमन कर्मियों को नजर अंदाज कर रही सरकार: सोनू हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निशमन कर्मियों को नजर अंदाज कर रही सरकार: सोनू हुड्डा
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:23 PM IST
Link Copied
मानसरोवर पार्क स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर शुक्रवार को अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन भी जारी रही। अग्निशमन विभाग यूनियन के जिला प्रधान सोनू हुड्डा ने कहा कि सरकार अग्निशमन कर्मियों के जीवन और मांगों के साथ खिलवाड़ कर रही है।
प्रधान सोनू ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगें पूरी न कर बल्कि उन्हें नजर अंदाज कर रही है। जब तक कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर शहर को सुरक्षा प्रदान करते हैं लेकिन सरकार उनकी सेवाओं के अनुरूप उचित वेतन, नियमितीकरण और अन्य सुरक्षा साधनों की मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। यह हड़ताल हमारे हक की लड़ाई है।
सरकार बार-बार आश्वासन देती है लेकिन धरातल पर कुछ नहीं होता। इस दौरान राज्य उप प्रधान राजेश ढुल, जिला उप प्रधान नरेंद्र सिंह, कैशियर राजेश खोखर, उप कैशियर जयबीर सिंह व राज्य सदस्य समेराम आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।