{"_id":"69e2112b11afd83b8808efe5","slug":"video-mahapanchayat-opposes-reinstatement-of-convict-in-rohtak-warns-of-agitation-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में दोषी की बहाली पर महापंचायत का विरोध, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में दोषी की बहाली पर महापंचायत का विरोध, आंदोलन की चेतावनी
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:23 PM IST
Link Copied
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के अंत:वस्त्र मामले में विवाद एक बार फिर गरमा गया है। शुक्रवार को जिले की विभिन्न सामाजिक महापंचायतों, छात्र संगठनों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मिलाप पुनिया से मुलाकात की और मामले में दोबारा कार्रवाई की मांग उठाई। स्थिति को गंभीर होता देख कुलपति और कुलसचिव मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।
कुलपति ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महापंचायत ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही संबंधित अधिकारी को सस्पेंड नहीं किया गया तो वे बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। इस मौके पर एमवीए के अध्यक्ष विक्रम सिंह डुमोलिया, छात्र नेता दिनेश कांगड़ा, दीपक बोहर, रोहित टाकिया सहित कई सामाजिक और छात्र संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।