{"_id":"69b91a33af576e96df09e150","slug":"video-haryana-roadways-employees-in-rohtak-will-hold-a-token-protest-on-march-24-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी 24 मार्च को करेंगे सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी 24 मार्च को करेंगे सांकेतिक धरना
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:39 PM IST
Link Copied
लंबित मांगों के शीघ्र समाधान को लेकर हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी ने सांकेतिक धरना देने का निर्णय लिया है। यूनियन कार्यालय में मंगलवार को डिपो स्तरीय बैठक में कमेटी ने 24 मार्च को डिपो स्तर पर सांकेतिक धरना देने की घोषणा की है।
रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित इंटक के राज्य महासचिव ने कहा कि कमेटी की ओर से 10 मार्च को महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपने के बावजूद कर्मचारियों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। तालमेल कमेटी के नेताओं ने रोडवेज कर्मचारियों के बकाया भुगतान न होने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रमुख मांगों में लंबित लीव ट्रैवल कंसेशन, मेडिकल बिल, रात्रि भत्ता व ओवरटाइम का भुगतान शामिल है। बैठक में रोडवेज कर्मचारी यूनियन के डिपो प्रधान सुरेश नेहरा, अमित महराणा, जगदीप लाठर, संदीप सिंघवा, जोगिंद्र ढुल, अजमेर कटारिया, मंजीत कारोर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।