Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Chief Minister Naib Singh Saini said in Sirsa; Pakistan will be given a strong reply, concrete action will be taken
{"_id":"680dd0060446d38727060dd8","slug":"video-chief-minister-naib-singh-saini-said-in-sirsa-pakistan-will-be-given-a-strong-reply-concrete-action-will-be-taken-2025-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले; पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाएगा, ठोस कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले; पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाएगा, ठोस कार्रवाई होगी
सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम से साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रवाना किया। जिसका समापन ओढां में किया जाएगा। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहलगाम में प्लानिंग से चलाई गई गोलियों को लेकर कड़ा जवाब दिया जाएगा।
आज हर व्यक्ति चाहता है कि कड़ा जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा के अंदर वीजा पर आए हुए पाकिस्तानी आए है। सभी का वीजा समाप्त कर दिया है। सभी को तुरंत प्रभाव से वापस पाकिस्तान जाने के आदेश दिए है। कुछ इस तरह की अफवाह भी फैलाई जा रही है, जो कश्मीरी बच्चे पढ़ रहे हैं। उनको किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। वह हमारे देश के सम्मानित नागरिक है। उनकी रक्षा और सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पाकिस्तानी है, जिस प्रकार का प्रयायोजित आतंकवाद चला रखा है। उसका कड़ा जवाब देंगे। ठोस कार्रवाई होगी, कड़ा जवाब दिया जाएगा। उनकी पीढि़यों की रूह भी कांपेगी।
वहीं, नशे को लेकर उन्होंने कहा कि हमें समाज से नशे को जड़ से खत्म करना है, हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि क्रॉस बार्डर से नशा नहीं आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल होने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। नशे के कारण परिवार खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके कैंपस में किसी प्रकार का नशा नहीं होना चाहिए। यदि कोई नशा फैलाने का काम करता है तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेने का काम करें। हमें बच्चों को नशे से दूर करना हैं, बच्चे नशे को त्यागें और पढा़ई करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।