{"_id":"68e75e01d411b3e2d903654f","slug":"video-trolley-overturned-again-on-sirsa-road-in-ellenabad-people-met-the-tehsildar-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऐलनाबाद के सिरसा रोड पर फिर पलटी ट्राली, तहसीलदार से मिले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐलनाबाद के सिरसा रोड पर फिर पलटी ट्राली, तहसीलदार से मिले लोग
ऐलनाबाद शहर को जाने वाले सिरसा रोड पर लगातार दूसरे दिन हादसा होने से लोगों में रोष व्याप्त है। वीरवार सुबह करीब 9 बजे नरमे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ट्रॉली पलटने से यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा।बुधवार शाम को खाद से भरी ट्राली पलट गई थी।
घटना के बाद लोगों ने तहसीलदार रविंद्र कुमार मलिक से मिले, जिन्होंने समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि उनकी अभी बोर्ड की मीटिंग है, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित होंगे जहां प्राथमिकता के तौर पर इस समस्या को उठाया जाएगा और हल करवाया जाएगा।
वहीं, थाना प्रभारी प्रगट सिंह को दी गई तो उन्होंने तुरंत ट्राफिक इंचार्ज सुभाष चंद्र व उनकी टीम को भेजकर वाहनों को गड्ढे बारे सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने राइडर को भेजकर रोड को वन वे करवाया दिया। साथ ही वाहनों के रूट डायवर्ट कर दिए। इस मामले में एसडीओ श्रवण बैनीवाल ने बताया कि बुधवार से ही गड्ढों को भरने के लेकर प्लान बना लिया गया है। बरसाती पानी गड्ढों से निकालकर गड्ढों में पत्थर आदि डलवाकर भरवाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।