{"_id":"69baab6ea113656f200b281a","slug":"video-a-massive-protest-will-be-held-at-the-power-ministers-residence-in-ambala-on-may-20-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: 20 मई को अंबाला में बिजली मंत्री आवास पर होगा बड़ा प्रदर्शन: सुरेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: 20 मई को अंबाला में बिजली मंत्री आवास पर होगा बड़ा प्रदर्शन: सुरेश यादव
ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को गोहाना यूनिट में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनिट प्रधान नितेश शर्मा ने की, जबकि संचालन यूनिट सचिव सोहन शर्मा ने किया।
बैठक में राज्य कमेटी के सदस्य व सर्व कर्मचारी संघ गोहाना इकाई के प्रधान सुरेश यादव भी मौजूद रहे। नितेश शर्मा ने बताया कि प्रदेशभर में यूनिट स्तर पर विरोध बैठकें की जा रही हैं। इसके बाद 27 मार्च को सब यूनिट स्तर पर गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी।
सुरेश यादव ने कहा कि यह विरोध कार्यक्रम हाई कोर्ट के फैसले को लागू करवाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली निगम में करीब 16 हजार कच्चे कर्मचारी हैं, जो 15 साल से ज्यादा समय से काम कर रहे हैं। हाई कोर्ट के अनुसार 10 साल पूरे करने वाले कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का किया जाना चाहिए और उनका बकाया वेतन 6 प्रतिशत ब्याज सहित दिया जाना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम में भेजने का दबाव बना रही है और पोर्टल की तारीख बार-बार बढ़ाई जा रही है।
सुरेश यादव ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने की मांग को लेकर 20 मई को अंबाला में बिजली मंत्री के आवास पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें करीब 25 हजार कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में कर्मचारियों की यही मुख्य मांग रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।