{"_id":"6893278e5937b69467029243","slug":"video-asha-workers-protest-2025-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: नौ माह का बकाया मानदेय की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: नौ माह का बकाया मानदेय की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
लघु सचिवालय परिसर में बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान पांच सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल नेअपनी मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन को दिया। प्रतिनिधिमंडल में सीआईटीयू के जिला प्रधान अनीता, वरिष्ठ नेता श्रद्धानंद सोलंकी, सीटू जिला कोषाध्यक्ष आनंद शर्मा, सुनीता व पूनम शामिल रहे।
सीटू जिला कोषाध्यक्ष आनंद शर्मा ने बताया कि नौ महीने से आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय नहीं मिला है। यह समस्या केवल सोनीपत में ही आ रही है। सिविल सर्जन कार्यालय में मानदेय से संबंधित जो भी कार्रवाई कार्यालय को करनी होती है उसको समय पर नहीं किया जाता है। इस पर अतिरिक्त उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना से कॉल कर तुरंत आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय की अदायगी करने के आदेश दिए। आशा कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया है कि जब तक उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। गुरुवार से सिविल सर्जन कार्यालय पर धरना शुरू किया जाएगा। उनकी मांग है कि रक्षाबंधन पर्व से पहले बकाया मानदेय का भुगतान किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।