{"_id":"67f78ff3f60f5a70680d2a73","slug":"video-claim-of-wheat-lifting-in-sonipat-mandi-in-72-hours-but-the-reality-is-far-away-2025-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में मंडी में 72 घंटे में गेहूं उठान का दावा, हकीकत कोसों दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में मंडी में 72 घंटे में गेहूं उठान का दावा, हकीकत कोसों दूर
मंडियों में गेहूं खरीद के बाद 72 घंटे में उठान का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत कोसों दूर है। नई अनाज मंडी के साथ सब्जी मंडी में खुले आसमान के नीचे गेहूं से भरे 1.38 लाख बैग रखे हुए हैं। खरीद एजेंसियों की ओर से अभी तक गेहूं के उठान में तेजी नहीं लाई गई है। जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण आने वाले समय में किसानों को मंडी में गेहूं डालने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सोनीपत अनाज मंडी में हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) व हरियाणा वेयरहाउस कार्पोरेशन (एचडब्ल्यूसी) की ओर से गेहूं की खरीद की जा रही है। सोमवार से गेहूं की खरीद तेज हुई है। अब तक दोनों एजेंसियों की तरफ से 72560 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। इनमें हैफेड की तरफ से 45100 क्विंटल और एचडब्ल्यूसी की ओर से 27460 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। दोनों एजेंसियों की ओर से कुल 3280 क्विंटल गेहूं का उठान किया है। मंडी में 69280 क्विंटल गेहूं का उठान होना बाकी है। इस तरह मंडी से 138560 बैग उठान के इंतजार में रखे हुए हैं। इसी तरह जिला की अन्य मंडियों का भी यही हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।