{"_id":"685156e572312ad5980fd859","slug":"video-cm-flying-team-raided-the-gas-agency-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: गैस एजेंसी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने डाला छापा, उजागर हुई भारी अनियमितताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: गैस एजेंसी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने डाला छापा, उजागर हुई भारी अनियमितताएं
खरखौदा के गांव झरोठ स्थित एनडी नांदल एचपी गैस एजेंसी पर मंगलवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने छापा डाला। इस दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग और अग्निशमन विभाग की टीम भी साथ रही। जांच के दौरान एजेंसी में भारी अनियमितताएं सामने आईं, जिनको लेकर विभागीय कार्रवाई जारी है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि एजेंसी पर बड़े गैस सिलिंडरों से अवैध रूप से छोटे सिलिंडरों में गैस भरने का कार्य किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान एजेंसी परिसर से इंडेन और भारत गैस कंपनी के सिलेंडर भी बरामद हुए, जो नियमों के मुताबिक वहां मौजूद नहीं होने चाहिए थे। टीम को एजेंसी में 400 से अधिक व्यावसायिक गैस सिलिंडर खाली अवस्था में मिले, जिनका एजेंसी से कोई अधिकृत संबंध नहीं पाया गया। साथ ही अग्निशमन उपकरण पूरी तरह से वैधता तिथि समाप्त हुए मिले, जो लापरवाही को दर्शाते हैं। जांच में यह भी सामने आया कि गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था मानकों के अनुरूप नहीं थी और गैस सिलिंडर खुले में रखे गए थे, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। इस पर टीम ने कड़ा एतराज जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।