Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Construction work begins on Old DC Road in Sonipat at a cost of 1.63 crore rupees; MLA inspects it
{"_id":"690c940943e17b56d3029333","slug":"video-construction-work-begins-on-old-dc-road-in-sonipat-at-a-cost-of-163-crore-rupees-mla-inspects-it-2025-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में 1.63 कराेड़ से ओल्ड डीसी रोड पर निर्माण कार्य शुरू, विधायक ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में 1.63 कराेड़ से ओल्ड डीसी रोड पर निर्माण कार्य शुरू, विधायक ने लिया जायजा
मामा भांजा चौक से आईटीआई चौक को जोड़ने वाले ओल्ड डीसी रोड पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से सड़क निर्माण शुरू कराए जाने से वाहन चालकों को गड्ढों से राहत मिलनी शुरू होने लगी है। इस कार्य पर 1.63 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बुधवार देर रात विधायक निखिल मदान ने निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कार्य की गुणवत्ता की जांच की।
ओल्ड डीसी रोड का कई वर्ष पहले निर्माण किया गया था और समय के साथ सड़क की हालत जर्जर हो गई थी। एक वर्ष से ओल्ड डीसी रोड पर मामा भांजा चौक से लेकर आईटीआई चौक तक जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। नगर निगम की ओर से दीपक मंदिर से मामा भांजा चौक तक सीवर लाइन डालने के बाद सड़क की हालत और भी ज्यादा खराब हो गई थी। हालांकि निगम ने बारिश के सीजन से पूर्व गड्ढे भरवाए गए परंतु सड़क की हालत नहीं सुधरी। कई बार दोपहिया व ई-रिक्शा गड्ढ़ों में फंसकर पलट चुकी थी। वाहन चालकों को इस मार्ग से गुजरने में परेशानी हो रही थी।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि ओल्ड डीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। सड़क के ऊपर एक परत बिटुमिन (तारकोल) की बिछाई जाएगी और एक परत मास्टिक की बिछाई जाएगी। आधी सड़क का कार्य पूरा हो चुका है, बाकी सड़क का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सड़क का कार्य पूरा होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलेगी। इस दौरान कार्यकारी अभियंता प्रशांत कौशिक, वासुदेव सुखीजा, अमित सुखीजा, केसी बत्रा, कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।